Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorized10 अगस्त को महाबोधि महाविहार मुक्ति के समर्थन में जंतर-मंतर घेराव की...

10 अगस्त को महाबोधि महाविहार मुक्ति के समर्थन में जंतर-मंतर घेराव की तैयारी तेज

न्यूज़ छत्तीसगढ़

10 अगस्त को महाबोधि महाविहार मुक्ति के समर्थन में जंतर-मंतर घेराव की तैयारी तेज

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़

मूकनायक

कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के समर्थन में आगामी 10 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
आंदोलन से जुड़े भिक्खु धम्मतप (राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) ने बताया कि वे अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों के बावजूद इस अभियान में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनकी माता अस्पताल में भर्ती हैं, फिर भी वे महाबोधि महाविहार मुक्ति के उद्देश्य को महत्वपूर्ण मानते हुए आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भिक्खु धम्मतप ने कहा कि यह आंदोलन लंबे समय से चल रहे संघर्ष और बलिदानों से जुड़ा विषय है तथा समाज के लोगों से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने वर्षावास के दौरान भिक्षु-भिक्षुणियों एवं बौद्ध अनुयायियों से भी महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के प्रति अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि डॉ. आकाश लामा के मार्गदर्शन में भिक्खु धम्मतप (राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) एवं भिक्खु धम्मशिखर (बालाघाट, मध्य प्रदेश), दिल्ली में एडवोकेट रामवीर शाक्य एवं उनकी टीम के साथ पांच दिनों तक विभिन्न विहारों में संपर्क अभियान चलाएंगे। इस दौरान “चलो जंतर-मंतर” अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को 10 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।
आयोजकों ने देशभर के बौद्ध समाज एवं महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों से 10 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
संपर्क:
भिक्खु धम्मतप
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
मो.: 9406428058

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments