मूकनायक समाचार । सूरत
नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ छेडखानी करने वालों के खिलाफ फूड एन्ड ड्रग्स विभाग ने कडी कार्यवाही करते हुए नकली घी बरामद किया है।
ड्रग्स विभाग द्वारा कामरेज तहसील के धोरण पारडी स्थित हिन्दवा ड्रीम इन्डस्ट्रीयल एस्टेट में आने वाली केवल फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री पर छापा मारकर फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मालिक के पास लाईसेन्स नहीं होने के बावजूद बाहर से ताला लगाकर अंदर नकली व मिलावट वाला घी का उत्पादन कर पैकिंग करता हुआ पाया गया।
विभाग की टीम ने स्थल पर से श्री अनमोल रतन काउ घी के विभिन्न पैकिंग में रूपये 26.12 लाख की मूल्य का 5,157 लीटर घी का जत्था बरामद किया और साथ ही मिलावट के लिए रखा गया रूपये 3.63 लाख मूल्य का पामोलीन तेल और 285 किलोग्राम सोयाबी तेल भी जब्त कर सभी का सेम्पल लिए।

