मूकनायक/विष्णु शिंदे/पीपलरावा/मध्य प्रदेश
पीपलरावां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर परिषद पीपलरावां में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी कविता शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संकल्प लिया।
समारोह में नगर के पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि सहित महामंत्री देवनारायण शर्मा, पार्षद भावना यादव, पार्षद शकीरा पठान, पार्षद प्रतिनिधि बाबू शिंदे, सीएमओ मनोहर सिंह जेवरिया, स्वच्छता सर्वेक्षण दरोगा प्रहलाद शिंदे, रामलाल अंगोरिया, रामू नाहर, एल्डरमैन शेषनारायण नाहर सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान नगर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता एवं नगर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

