मूकनायक/पवन बंसीवाल
करौली/नागौर/राजस्थान
नागौर। बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद इंजी. रामजी गौतम के नेतृत्व में बसपा का शिष्टमंडल शुक्रवार को डांगावास पहुंचा। शिष्टमंडल ने पीड़ित परिवारों और मेघवाल समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और पूरे मामले की जानकारी ली।
सांसद रामजी गौतम ने बताया कि डांगावास के मुद्दे को लेकर उन्होंने दो दिन पूर्व राज्यसभा में भी मामला उठाया था। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बसपा इस मामले में उनके साथ खड़ी है और न्याय के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
शिष्टमंडल में बसपा राजस्थान के केंद्रीय प्रभारी एड. सुरेश राव, प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह, प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह बाबा, एड. प्रेम बारूपाल, एड. सीताराम सीला, एड. हरि सिंह तेनगुरिया, जगन सिंह जाटव, पूर्व विधायक सुरेश मीणा सहित पार्टी के कई प्रदेश, लोकसभा जोन एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान रामावतार मेघवाल, रामेश्वर लाल बावरी, बंशीलाल मेघवाल, डॉ. आशाराम बुकना, बजरंग खुड़ीवाल, महेश काला सहित समाज के अनेक लोग भी उपस्थित रहे।

