Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedकलेक्टोरेट एवं कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण

कलेक्टोरेट एवं कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण

बिलासपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट बिलासपुर सहित नए एवं पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी तथा जिला कार्यालय एवं दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments