मूकनायक समाचार । सूरत
इच्छापोर पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर अश्विनीकुमार रेलवे पटरी के 15 अगस्त रात एक व्यक्ति को दबोचकर लिया। अश्विनीकुमार रेलवे पटरी के पास वह बीना परमिट मादक पदार्थ गांजा बिक्री करता था।
इच्छापोर पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इच्छापोर पुलिस थाने के कल्पेशभाई उकाभाई ने अश्विनीकुमार रोड स्थित रेलवे पटरी पर छापा मारकर किरणकुमार कलाणभाई उर्फ कैलाशभाई राठोड (उम्र-33, निवासी – मकान संख्या 237, 238, हलपति वास, जलाराम मंदिर के पीछे, मोरा गांव, तहसील चोर्यासी, सूरत) को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 0.236 किलोग्राम (मूल्य 11,800) तथा 15,000 रुपये का मोबाईल समेत 26,800 रुपयों का मुद्दामाल कब्जे कर लिया। अपराधी किरणकुमार अश्विनीकुमार की रेलवे पटरी पर बिना पास परमीट अपने कब्जे में रखा गांजा बिक्री करता था। इच्छापोर पुलिस ने अन्य एक व्यक्ति को वोन्टेड घोषित कर उसकी तलाश शुरू की है। अधिक जांच इच्छापोर पुलिस थाने के उप निरीक्षक एम.आर. पटेल कर रहे हैं।

