Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहोटल पदमा पर सवाल पत्रकार को हाईकोर्ट की धमकी, अब फायर एनओसी...

होटल पदमा पर सवाल पत्रकार को हाईकोर्ट की धमकी, अब फायर एनओसी और प्रदूषण अनुमति पर उठे प्रश्न

मूकनायक/ इंद्रसेन गौतम सब जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। खबर प्रकाशित होने के बाद होटल पदमा प्रबंधन की ओर से पत्रकार को हाईकोर्ट में ले जाने की कथित धमकी का मामला अब होटल की सुरक्षा और वैधानिक अनुमतियों तक पहुंच गया है

पत्रकार द्वारा आगे की पड़ताल में होटल के पास फायर एनओसी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित अनुमति होने को लेकर सवाल उठाए गए हैं

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त की देर रात एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर सीओ कुलदीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टोल प्लाजा के निकट स्थित होटल पदमा समेत कई स्थानों पर चेकिंग की थी

पुलिस जांच के दौरान होटल के रजिस्टर में कुछ ग्राहकों की आवश्यक जानकारी अधूरी मिलने पर मैनेजर को नियमानुसार रिकॉर्ड दर्ज करने की हिदायत दी गई थी। पुलिस के अनुसार, एक कमरे से शराब की बोतलें मिलने की बात भी सामने आई थी

अब बड़ा सवाल यह है कि यदि होटल के पास आवश्यक अग्नि सुरक्षा और प्रदूषण संबंधी अनुमतियां नहीं हैं तो संचालन किस आधार पर हो रहा है?

संबंधित विभागों ने अब तक क्या जांच की?

पत्रकार संगठन की ओर से जल्द ही जिलाधिकारी लिखित शिकायत देकर फायर एनओसी, प्रदूषण अनुमति, भवन सुरक्षा मानकों और अन्य लाइसेंसों की जांच कराने की मांग होगी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments