Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorized5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री ने...

5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मांगे पर्याप्त रेलवे रैक

नई फसल के भंडारण और धान खरीदी को सुचारु बनाने हर माह 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

रायपुर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव तथा प्रत्येक माह पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चावल का समयबद्ध परिवहन होने से गोदामों में नई फसल के भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया भी अधिक सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्रीय पूल हेतु 73 लाख टन चावल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य को प्रत्येक माह कम से कम 250 रेलवे रैक उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments