Friday, July 17, 2026
Homeगुजरातसरकार मजदूरों के बच्चों को पढाने के लिए आतुर, कमठा मजदूर छात्रवृत्ति...

सरकार मजदूरों के बच्चों को पढाने के लिए आतुर, कमठा मजदूर छात्रवृत्ति के आवेदन भरे

मूकनायक समाचार । सूरत
by Jayanti Solanki

कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने प्रेस बयान जारी कर बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा जिले के पंजीकृत मजदूर जिसकी डायरी लेबर डिपार्टमेंट से बनी हुई है वे सभी मजदूर लेबर डिपार्टमेंट की छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकते है मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि जिन पंजीकृत मजदूरों के बेटे और बेटियां जिन्होंने वर्ष 2026 में कक्षा 6 छठी 7 वीं 8 वीं 9 वीं 10 वीं 11 वीं 12वीं पास की है उनके छात्रवृत्ति के आवेदन भरने शुरू हो गये है मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि कक्षा 6 से 8 वीं तक पंजीकृत मजदूर के पुत्र को आठ हजार और पुत्री को नो हजार सालाना छात्रवृत्ति दी जावेगी और कक्षा 9 से 12 वीं तक पुत्र को नो हजार और पुत्री को दस हजार रूपये छात्रवृत्ति सालाना दी जाएगी ।
मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि सभी पंजीकृत मजदूर जिनके बेटे बेटियां कॉलेज या बी एड कर रहे उनको भी छात्रवृत्ति दी जा रही है मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने सभी लेबर डिपार्टमेंट में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से आह्वान किया है कि अबकी बार सरकार मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने के वास्ते छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहायता देने को उत्सुक है ताकि मजदूर के सपने पूरे हो सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments