मूकनायक न्यूज़/रावत गर्ग/शिव/बाड़मेर।
जोधपुर जिले अंतर्गत भोपालगढ़ तहसील में तहसीलदार पद पर विशनाराम जमेरिया ने अपना पदभार ग्रहण किया। मूकनायक के शिव, बाड़मेर प्रतिनिधि रावत गर्ग को प्राप्त जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता पुखराज मेघवाल खारिया खंगार ने भोपालगढ़ के नये तहसीलदार विशनाराम जमेरिया से मुलाक़ात कर नवीन पदस्थापन की शुभकामनायें प्रदान की। मूल रूप से नागौर के गोटन निवासी जमेरिया बीकानेर से स्थानांतरित हो कर भोपालगढ़ तहसीलदार का कार्यभार संभाला है।

