Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाल्टरगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा न्यायालय भेजा

वाल्टरगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा न्यायालय भेजा

मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती 10 जुलाई थाना वाल्टरगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार थाना वाल्टरगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 83/2026 में आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी मनौरी पुल के नीचे चौराहे के पास मौजूद है सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राहुल पुत्र स्वर्गीय वेदराम निवासी लखईया मऊ थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव हेड कांस्टेबल अंगद कुमार गुप्ता तथा आरक्षी मोहम्मद शहबाज शामिल रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला और बाल अपराधों के मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments