मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए 16/07/2026 को यातायात प्रभारी कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
अभियान के तहत रोडवेज से पचपेड़िया मोड़ तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।
सड़क पर कब्जा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।
कार्रवाई के दौरान सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ भी सख्ती बरती गई।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
यातायात प्रभारी कुलदीप तिवारी ने कहा कि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने नागरिकों से सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने तथा वाहन केवल निर्धारित स्थान पर खड़े करने की अपील की।
इस कार्रवाई के बाद रोडवेज से पचपेड़िया मोड़ तक यातायात व्यवस्था पहले से अधिक व्यवस्थित दिखाई दी और आम लोगों ने भी अभियान की सराहना की।

