Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानपंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2026चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी सौंपे गये...

पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2026चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी सौंपे गये दायित्वों को निर्धारित समय पर पूर्ण रूप से निर्वहन करेंः-जिला निर्वाचन अधिकारी।

मूकनायक/नरेश/कुमार जाटव/ कैलादेवी/करौली/राजस्थान।

करौली। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2026 के संबंध मे चुनावों के सफल संचालन हेतु पूर्व तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गयी । जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों को सक्रिय रहकर चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों को सक्रिय रहकर निर्वहन करने के निर्देष दिये जिससे कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त रूप से सम्पन्न हो सके।
उन्होने चुनावों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये गठित किये गये चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को निर्देषित किया कि समस्त प्रभारी अधिकारी सौंपी गई जिम्मेदारियों को समन्वयता से निर्धारित समय से पूर्व ही पूर्ण कर लें इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाष्त नही की जायेगी। उन्होने बैठक मे संपूर्ण निर्वाचन कार्यो का समन्वयन, नियंत्रण, पर्यवेक्षण और मॉनिटरिंग कार्य प्रकोष्ठ, मतदान एवं मतगणना दल गठन प्रकोष्ठ, प्रषिक्षण प्रकोष्ठ, काूनन व्यवस्था एवं, लेखा प्रकोष्ठ, पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ,सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ,यातायात पीएलओ प्रकोष्ठ,रूट चार्ट प्रकोष्ठ ,डाक मतपत्र एवं ईडीसी प्रकोष्ठ, मतपत्र मुद्रण प्रकोष्ठ, भुगतान प्रकोष्ठ, मैटेरियल मैनेजमेंट प्रकोष्ठ, आंकड़ा प्रकोष्ठ, मीडिया एमसीएमसी प्रकोष्ठ,सोषल मीडया प्रकोष्ठ, आईटी एवं आदर्ष आचार संहिता, नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ, निर्वाचन व्यय लेखा मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ, सुविधा प्रकोष्ठ, ईवीएम प्रकोष्ठ, वीडियोग्राफी प्रकोष्ठ, षिकायत निवारण एवं वोटर हैल्पलाईन प्रकोष्ठ, ट्रांसजेण्डर व दिव्यांग मतदाता सहायता प्रकोष्ठ, मतदान कर्मी कल्याण प्रकोष्ठ, संचार व्यवस्था प्रकोष्ठ, आरओ स्तरीय कार्य प्रकोष्ठ के कार्याे व जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी व सह प्रभारी अधिकारियो को आवष्यक दिषा निर्देष दिये। इस दौरान बैठक में उन्होने कहा कि समस्त अधिकारी समन्वयता के साथ चुनाव संबंधी कार्यो को पूर्ण करना सुनिष्चित करें। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर महावीर सिंह ने गठित किए गए प्रकोष्ठों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चंद मीना, उपखण्ड अधिकारी करौली प्रेमराज मीना, एडीपीएस अनिल जैन, कोषाधिकारी अवधेश कुमार, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मसिंह मीना, उद्यानिकी विभाग के उपनिदेशक चेतराम मीना, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीना सहित संबंधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments