Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थाननगर निकाय एवं पंचायत चुनावों का बिगुल: बज उठा है इस चुनावी...

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों का बिगुल: बज उठा है इस चुनावी शंखनाद, से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

मूकनायक/नरेश कुमार जाटव/ कैलादेवी/करौली/राजस्थान।

करौली जिले की विधानसभा सपोटरा मे 30 जुलाई 2026 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर सपोटरा एवं कैलादेवी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी से संबंधित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सपोटरा के पूनम मैरिज गार्डन मे आयोजित की गई ।

बैठक में आगामी चुनावों को कांग्रेस के लिए निर्णायक अवसर मिलने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम पंचायत में सक्रिय संगठन खड़ा करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने की विस्तृत रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया । साथ ही स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर जनआंदोलन खड़ा करने तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने की जरूरत है।

कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव लड़ेगी। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की रीढ़ बनकर प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहने तथा जनता के विश्वास को कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तित करने का आह्वान किया। कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के सहयोग से प्रत्येक निकाय एवं पंचायत में कांग्रेस का परचम लहराना है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments