Monday, July 27, 2026
Homeगुजरातदो अलग- अलग घटनाओं में वृद्धाओं की चेईन लूटकर स्नेचर फरार

दो अलग- अलग घटनाओं में वृद्धाओं की चेईन लूटकर स्नेचर फरार

मूकनायक समाचार । सूरत

शहर में दो अलग-अलग घटना में दो वृद्ध महिलाओं की चेईन स्नेचर लूटकर फरार होने की घटनाए बनी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूणा के शायोना प्लाजा में व्रजभूमि फास्ट फूड के नाम से कारोबार करने वाले चिराग रमेश परमार (उम्र-35, निवासी – नवकार पैलेस, गढपुर टाउनशिप के पास, खडसद, कडोदरा और मूलतः निर्मळ नगर, भावनगर) के माता-पिता दिनांक 25 जून रात साढे दस बजे बस में बडौदा से सूरत आए थे और लसकाणा से पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान चिराग भी दुकान से घर जा रहा था और रास्ते में माता-पिता दिखने पर उन्होंने बाईक पर बैठा लिया। दौरान लसकाणा नवजीवन होटल के पास बीलीपत्र बंग्लोज के पास से गुजर रहे थे उस दौरान स्पोर्ट्स बाईक पर तेज रफ्तार से आए स्नेचर चिराग ने चिराग की माता मधुबेन के गले में पहनी सोने की चेईन मूल्य 1.50 लाख खिंचकर फरार हो गया।
दूसरी घटना रिंग रोड के पास हुई जिसमें अठवालाईन्स-पार्ले पोईन्ट में केर टेकर के रूप में कार्यरत कल्पनाबेन भास्कर बावीस्कर (उम्र-60, निवासी – उमियानगर-1, नवागाम, डिंडोली और मूलतः निवासी धरनगाव, जलगाव, महाराष्ट्र) दिनांक 2 जुलाई को रिंग रोड किन्नरी सिनेमा के सामने बस का इन्तजार कर रही थी उस दौरान लाल कलर की मोपेड पर तेज रफ्तार से आए युवक ने उनके हाथ से प्लास्टिक की थैली जिसमें रखे पर्स में रिपेरिंग के लिए देने की सोने की चेईन मूल्य 24 हजार और नगद 1500 रुपये थे वह खिंचकर स्नेचर फरार हो गया। दोनों घटना में पुलिस ने अधिक जांच शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments