मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत शहर के डिंडोली क्षेत्र के राजमहल मोल में एक युवक की हत्या हो गई। राजमहल मोल के पहले माले पर बेशुद्ध हालत में युवक पडा होने की जानकारी मिलने ही पुलिस स्थल पर पहुंचकर हत्या में लिप्त हत्यारा को पकडने जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गत रात 8 बजे पुलिस कन्ट्रोल को युवक बेशुद्ध हालत में पडा होने की जानकारी मिलने पर डिंडोली क्षेत्र के राजमहल मोल के पहले माले पर पी.आई. समेत स्टाफ पहुंच गया। जांच के दौरान युवक की मौत हो गई थी और उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थल को कोर्डन कर फोरेन्सिक टीम बुलाकर सबुत इकट्ठे कर कार्रवाई शुरू की है। लोगों की पूछताछ में मृतक की पहचान डिंडोली के रघुकुल नगर, सी.आर. पाटील रोड क्षेत्र में रहने वाला राज अजय दुबे (उम्र-20) था। पुलिस को जानकारी मिली की राज दुबे निजी कंपनी में लोन रिकवरी एजेन्ट के तौर पर कार्यरत था। उसका मूल काम लोन पर खरीदे गए द्विचक्री वाहनों की किस्त वसूलना था। यह कार्य के दौरान लोगों के संपर्क में होने के कारण व्यावसायिक और अंगत संबंध की जांच भी पुलिस ने शुरू की है। पुलिस ने बताया कि राजमहल मोल के प्रथम माला लंबे अर्से से सूमसाम रहता है। यहां की अधिकत्तर दुकाने बंद रहती होने से लोगों का आना-जाना काफी कम रहता है। पुलिस का अनुमान है कि इन परिस्थिति के कारण अपराधियों ने इसका फायदा उठाकर अचानक हमला कर दिया हो सकता है। पुलिस के अनुसार यह घटना रात 12 बजे के बाद हुई होने का अनुमान है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोरेट और फोरेन्सिक जांच के बाद ही सही समय का पता लगाया जा सकता है।

