मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत जिला के कडोदरा क्षेत्र में एक ट्रक में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। तातीथैया गांव के पास रघुकुल मिलके सामने हुई घटना के बाद लोगों काफी डर फैल गया। यह घटना जब हुई तब ड्राईवर किनारे खडे ट्रक के अंदर खाना बना रहा था और तभी अचानक आग लग गई। आग के कारण पूरी केबिन आग की लपटों में आ जाने से पूरी केबिन में आग फैल गई और धुंए के गुब्बारे और ऊंची लपटे दिखने लगी, दूर से यह घटना देखकर आस पास के लोगों में हडकंप मच गया। इस दौरान ड्राईवर ने ट्रक के अंदर से बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।
इसकी जानकारी मिलते ही कडोदरा जीआईडीसी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को काबू में करने की कोशिश की। लोगों का कहना है कि तत्काल आग को काबू में लेने के लिए नजदिक आने वाली रघुकुल मिल से पाईपलाईन से पानी लिया गया। कुछ समय बीत जाने के बाद कडोदरा की दमकल विभाग की टीम पहुंची और तकरीबन 2 घण्टे पानी का छंटकाव कर आग पर काबू किया। चिंता की बात यह थी कि अगर आग ट्रक में आने वाले सिलिन्डर में पहुंच जाती तो उसमें विस्फोट होने की संभावना थी और अगर ऐसा होता तो सडक के पास से गुजरने वाले वाहनचालकों व लोगों को काफी नुकशान हो सकता था।
पुलिस ने तत्काल दोनों ओर का ट्राफिक बंद कर दिया, आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने सावधानी से सिलिन्डर को बाहर निकालकर ट्राफिक यातायात वापस शुरू करवाया। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग को रोक लिया गया है लेकिन ट्रक का कैबिन में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने की वजह की जांच के बाद ही पता चलेगा की आग कैसे लगी थी। सामान्य तौर पर कहा जा रहा है कि खाना बनाते समय यह आग लगी थी।

