मूकनायक समाचार । सूरत
कारगिल विजय दिन मनाया जा रहा है ऐसे में वराछा की दो स्कूलों ने सच्ची देश भक्ति दिखाते हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए परिवारों को 9 साल में 10 लाख से अधिक इकट्ठी की गई राशि अर्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।
म्युनिसिपल संचालित शाला क्रमांक – 272 के आचार्य मितेशभाई प्रजापति के अनुसार वर्ष 2017 में जय जवान नागरिक समिति की प्रेरणा से यह अभियान शुरू किया गया था। शुरूआत में 5 हजार के योगदान से शुरू होने वाले यह योगदान अब लाखों में पहुंच गया है। छात्रों की देशभक्ति, बच्चों के माता-पिता का सहकार और शिक्षकों में निरंतर मार्गदर्शन के परिणाम स्वरुप यह अभियान हर साल बढता ही चला गया। आज दोनों शालाओं ने मिलकर 10 लाख से अधिक राशि शहीद परिवारों को भेट कर दी है। चलाए जा रहे इस अभियान में किसी के पास से जबरन राशि नहीं मांगी जाती है। छात्र अपनी खुशी से स्वैच्छिक रूप से जमा की गई राशि देते है।
शाला क्रमांक – 16 की आचार्या वैशाली सुतरीया ने बताया कि स्कूल में छात्रों के जन्म दिन के अवसर पर शुभेच्छा कार्ड और गुलाब देकर शुभकामनाएं दी जाती है किन्तु चौकलेट देने की प्रथा नहीं है। बच्चों को समजाया जाता है कि जन्म दिन की सच्ची खुशी तब मिलती है जब एक हिस्सा देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद परिवारों को मिलता है। यह विचार को छात्रों ने हृदयपूर्वक स्वीकार किया और आज ईसी वजह से यह राशि जमा हो रही है। जहां बच्चों की सुख-सुविधा की ओर अधिक आकर्षण देखने मिलता है किन्तु यहां पर यह दोनों स्कूलों ने जन्म दिन मनाने को राष्ट्र के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारों को ध्यान में रखा वह बहुत बडी बात है। इन्होंने यह कदम उठाते हुए समाज के समक्ष प्रेरणादायी प्रमाण दिया है।

