टेम्पो, कार समेत 10.40 लाख का मुद्दामाल कब्जे कर दो को वोन्टेड घोषित किया
मूकनायक समाचार, सूरत
खटोदरा पुलिस ने बातमी के आधार खटोदरा सत्यनारायण इन्डस्ट्रीयल के पास एक फोर व्हील टेम्पो तथा एक कार को रोककर लाखों रुपयों की शराब के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो बुटलेगरों को वोन्टेड घोषित किया है।
खटोदरा पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मिली बातमी के आधार पर गत रोज गुरुवार रात 9 बजे के दौरान खटोदरा सत्यनारायण इन्डस्ट्रीयल, प्लोट क्रमांक 145 के सामने वोच लगाई थी। इस दौरान दो शख्स अशोक लेलन कंपनी की फोर व्हील कार और एक फोर व्हील टेम्पो बिना पास परमिट वाली इंग्लीश शराब की 1300 नग बोतल व 974 टीन की बीयर की बोतल समेत टोटल 2,274 नग समेत 4,48,096 रुपयों की शराब तथा मोबाईल नंग-5 मूल्य 62,000 रुपये, फोर व्हील टेम्पो मूल्य 1,80,000 रुपये तथा वेगेनार फोर व्हील गाडी मूल्य 3,50,000 समेत टोटल 10,40,096 रुपयों का मुद्दामाल का कब्जा कर दो को वोन्टेड घोषित किया है। घटना में ड्राईवर मितेन्द्र मनीराम तिवारी (उ.व.32, निवासी – मकान संख्या 94, जे.पी. नगर सोसायटी, महाराणा चोक के पास, गोडादरा सूरत (मूलतः गोरेपांडेका पुरवा, थाना-खलीयापुर, जि.सुलतानपुर, उत्तरप्रदेश) और अरविंद हुकुमचंद शाह (उ.व.43, निवासी – मकान संख्या – 414, शिवसागर रेसिडेन्सी, दस्तान गांव, हलधरु रोड, गोल्डन पोईन्ट के पास, पलसाणा, सूरत, मूलतः गांव-रामनगर सकरी, थाना-दावत, जि.रोहतास, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो को वोन्टेड घोषित किया है जिसमें शराब मंगवाने वाला जगन्नाथ पाटील (निवासी – जोलवागांव, पूरा नाम पता नहीं)और शराब भेजने वाला नारायण (निवासी – जोलवा गांव, पूरा नाम पता नहीं) को वोन्टेड घोषित किया गया है। इस घटना की अग्रिम जांच खटोदरा पुलिस थाने के सब इन्स्पेक्टर आर.जी.राओल कर रहे है।

