मूकनायक समाचार । सूरत
कतारगांव में किराणा की दुकान को टार्गेट करते हुए चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोडकर 60 हजार रुपये नगद चुराकर फरार हो गए।
चौकबाजार पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुलदिपसिंह घनश्यामभाई खेरडीया (उम्र-31) कतारगांव स्थित उदयनगर-01 में अमरदीप जनरल स्टोर नामक किराणा की दुकान चलाते है। दौरान दिनांक 20 जुलाई, 2026 को रात 9.30 बजे से दिनांक 21-7-2026 के दौरान उन्होंने अपनी दुकान के में ड्रोअर में 60 हजार रुपये रखकर घर गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोर ने दुकान को टार्गेट करते हुए रात्री में शटर उंचा कर दुकान में प्रवेश कर दुकान के टेबल के ड्रोअर में रखे रुपये 60,000 नगद चुरा लिए। भोग बने व्यापारी कुलदिपसिंह घनश्यामभाई खेरडीया (उम्र-31) ने चोक बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। अधिक जांच पीएसआई आर.बी. राजपूत कर रहे हैं।

