Saturday, July 25, 2026
Homeगुजरातकापोद्रा शोपिंग सेन्टर की दुकान से 1.88 लाख रुपयों की नगद चोरी

कापोद्रा शोपिंग सेन्टर की दुकान से 1.88 लाख रुपयों की नगद चोरी

मूकनायक समाचार । सूरत

कापोद्रा के रचना सर्किल के पास रचना शोपिंग सेन्टर की जय रामदेव ट्रावेल्स नामक दुकान को टार्गेट करते हुए दो अज्ञात चोरों ने 1.88 लाख रुपयों की नगद चोरी कर फरार हो गए । भोग बने जय रामदेव ट्रावेल्स के संचालक ने कापोद्रा पुलिस थाने में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया।
कापोद्रा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कापोद्रा की ममता पार्क सोसायटी विभाग-3, मकान संख्या 90 निवासी रमेशभाई भीखुभाई वसोया (उम्र-47) की दुकान कापोद्रा स्थित रचना सर्किल, रचना शोपिंग सेन्टर, बी-08 में जय रामदेव ट्रावेल्स नामक दुकान चला रहे है। 20 अप्रैल, 2026 को रात 3.15 बजे के दौरान दो चोरों ने जय रामदेव ट्रावेल्स नामक दुकान को टार्गेट कर ट्रावेल्स की ओफिस का ताला तोडकर अंदर घूसकर टेबल के खाने में रखे नगद 1,88,000 रुपये चुराकर फरार हो गए। भोग बने रमेशभाई ने कापोद्रा पुलिस थाने में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया। कापोद्रा पुलिस थाने के पीएसआई ए.एल. पंड्या ने इस संदर्भ में अधिक जांच शुरू की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments