मूकनायक समाचार । सूरत
अमरोली, कतारगांव में भारी बारिश के चलते जनजीवन पर काफी बडा प्रभाव पडा। दोपहर से ही भारी बारिश शुरू होते ही पानी भरना शुरू हो गया। शाम होते होते सभी रास्ते और सोसायटियों में भारी बारिश के चलते पानी भर गया। सभी लोग बुरी तरह से फंस गए और रास्तों से निकलना काफी मुश्कील हो गया। शाम नौकरी से घर जाने वाले कई लोगों ने अपनी बाईक भरे पानी से निकालने की कोशिश की किन्तु बाईक बीच रास्ते में ही बंद हो जाने से उन्हें घसीटते हुए बाईकों को बाहर निकालना पडा।
स्टेट इमरजन्सी ओपरेशन सेन्टर (गांधीनगर) द्वारा घोषित आंक के मुताबिक दक्षिण गुजरात में तूफानी बारिश के चलते गत रोज सुबह 6 से 8 बजे तक तूफानी बेटिंग कर लोगों में हडकंप मचा दिया। सूरत के पलसाणा में सबसे अधिक 17.56 इंच और कामरेज तहसील में 15.87 इंच भारी बारिश गिरा। साथ ही नवसारी जिला में 14.17 इंच और जलालपोर में 10.08 इंच, सूरत शहर में 12.87 इंच, महुवा में 8.27 इंच, बारडोली में 8.07 इंच और अंबिका में 7.17 इंच बारिश गिरा था। साथ ही वलसाड जिले के कपराडा में 7.91 और तापी जिला के डोलवण तहसील में 6.65 इंच बारिश दर्ज होने से काफी हडकंप मच गई।
वलसाड जिला में भारी बारिश के कारण विभाग द्वारा सावधानी के तत्वावधान में फैसला किया गया। वलसाड जिला कलेक्टर सूचना अनुसार आगामी बुधवार 8 जुलाई, 2026 को सभी स्कूलों, कोलेजो, आईटीआई और आंगनवाडी केन्द्रो में शैक्षिक कार्य बंद रखने का घोषित किया गया। विभाग द्वारा संबंधित संस्थानों ने यह आदेश का चुस्तरुप से पालना कर और जरूरी पालना के लिए सख्त सूचना दी। सूरत शहर के अमरोली क्षेत्र में भारी बारिश के चलते अमरोली की सभी सोसायटियों में पानी भर गया। जिससे वाहनचालकों के बाईक बंद हो गए इस कारण काफी तकलीफ का सामना करना पडा।

