Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानसचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली द्वारा चैतन्य मानसिक विमंदित गृह करौली...

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करौली द्वारा चैतन्य मानसिक विमंदित गृह करौली का औचक निरीक्षण मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

शौचालय गंदे पाए गए, रसाई घर में खाद्य सामग्री खुली अवस्था में पाई गई, बालक-बालिकाओं हेतु बिस्तर साफ सुथरे नहीं पाए गए।

करौली। प्रताप सिंह मीना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को चौतन्य मानसिक विमंदित गृह का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गृह में स्थित शौचालयों, रसोईघर, मेडिकल सुविधाओं, खाद्य सामग्री कक्ष, तथा गृह की मूलभूत सुविधाओं व साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गृह में साफ-सफाई का अभाव पाया गया।

शौचालय गंदे पाए गए, रसाई घर में खाद्य सामग्री खुली अवस्था में पाई गई, बालक-बालिकाओं हेतु बिस्तर साफ सुथरे नहीं पाए गए।
गृह के भण्डार कक्ष में रखी हुई खाद्य सामग्री को भी जांचा गया, जिसमें आटे, पोहे और टोस्ट पर एक्सपायरी तिथी अंकित नहीं पाई गई, जिसे भण्डार कक्ष से हटाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से गृह की छत पर बनी दीवार पर फेंसिग करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कर्मचारी उपस्थिती रजिस्टर को जांचे जाने पर उसमें 15 में से केवल 2 कर्मचारियों के हस्ताक्षर पाए गए, बाकि कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। बालक-बालिकाओं के उपस्थिति रजिस्टर में 75 बच्चों का नाम अंकित था परंतु वक्त निरीक्षण केवल 62 बच्चे ही उपस्थित पाए गए।

बच्चों के निवास हेतु गृह के बेसमेंट में एक कमरा स्थित है, जिसमें प्राकृतिक रोशनी एवं हवा के अभाव के कारण दुर्गंध आ रही थी, जिस हेतु बच्चों को किसी अन्य कमरे में स्थानांतरित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के वक्त गृह में मौजूद फस्ट एड किट को जांचा गया, जिसमें एक्सपायरी डेट की दवाइयां पाई गई, जिन्हें सचिव द्वारा हटाया गया एवं गृह में लगे अग्निशमन यंत्र को जांचा गया, जो सही पाया गया। साथ ही सचिव प्रताप सिंह मीना द्वारा गृह संचालक को गृह में पाई गई कमियों को सुधारने एवं गृह में निवासरत बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर गृह संचालक रामकिशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निजी सहायक मानवेंद्र सिंह एवं विमंदित गृह का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments