Sunday, July 26, 2026
HomeUncategorizedशाला प्रवेशोत्सव एवं हरियाली अभियान के तहत छात्र-छात्राओं का हुआ आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेशोत्सव एवं हरियाली अभियान के तहत छात्र-छात्राओं का हुआ आत्मीय स्वागत

बिलासपुर। शासकीय प्राथमिक शाला गणेश नगर में शनिवार को हरियाली अभियान के साथ उत्साहपूर्वक शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए।

कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला गणेश नगर की प्रधानपाठिका रेशन आरा खान तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गणेशनगर की प्रधानपाठिका रजिना लाजरस सहित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि अब्दुल इब्राहिम खान (पार्षद) एवं राज बंजारे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही विद्यालय विकास समिति के सदस्य, पालकगण, एनजीओ प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यालय परिवार ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें पुस्तकें व गणवेश प्रदान कर शिक्षा के प्रति उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरियाली अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments