Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोहर्रम को लेकर बभनान चौकी में पीस कमेटी की बैठक, शांति व...

मोहर्रम को लेकर बभनान चौकी में पीस कमेटी की बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

मूकनायक/दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बभनान चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने की इस दौरान चौकी प्रभारी अजय नाथ कनौजिया सहित चौकी के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

बैठक में ताजियादार, धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक तथा दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे शांति और गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को कायम रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की।

उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही मोहर्रम के दौरान चाकू, छुरी, तलवार जैसे शस्त्रों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा।

बैठक में ताजियादारों से जुलूस के रूट, ताजिया की ऊंचाई तथा निर्धारित समय की जानकारी भी ली गई पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ताजिया जुलूस पूर्व से निर्धारित पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएं जिससे यातायात व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है इसके लिए सभी समुदायों के लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments