न्यूज़ छत्तीसगढ़
भीम आर्मी भारत एकता मिशन का सदस्यता महाअभियान प्रारंभ, सैकड़ों लोग बने सदस्य
मूकनायक
कमलेश लवहात्रै छत्तीसगढ़ प्रभारी
रायपुर, छत्तीसगढ़
भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा सदस्यता महाअभियान 2026 का शुभारंभ प्रदेश संयोजक दिनेश आजाद के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी रायपुर से किया गया। अभियान के प्रथम चरण में धरसिंवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खरोरा नगर पंचायत में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, भाईचारे एवं संवैधानिक अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज की एकता और संगठन ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे मजबूत आधार है।
प्रदेश संयोजक दिनेश आजाद ने कहा कि सदस्यता महाअभियान 2026 केवल सदस्य बनाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता, संगठन और अधिकारों के प्रति चेतना का व्यापक आंदोलन है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, ब्लॉक, नगर एवं गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि संगठन को मजबूत बनाकर सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए व्यापक जनशक्ति तैयार की जा सके।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, शिक्षा और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
“संगठन मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
जय भीम! जय संविधान! जय भारत!







