Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीआईजी ने दिए महत्वपूर्ण...

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीआईजी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने शुक्रवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में रेंज के सभी थानों के कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) प्रभारियों के साथ बैठक कर पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने जनसामान्य से जुड़कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना भी पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है उन्होंने सभी सीपीयू प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की जाए, ताकि समय रहते उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े संस्थानों का नियमित भ्रमण करने और वहां निवास कर रहे लोगों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और साइबर अपराधों को गंभीर चुनौती बताते हुए डीआईजी ने इनके प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना समय की आवश्यकता है।

छात्रों में पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीआईजी ने विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों को थाना, तहसील तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों का भ्रमण कराने की योजना पर भी बल दिया उनका कहना था कि इससे युवाओं को पुलिस कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिलेगा तथा उनमें सकारात्मक सोच विकसित होगी।

महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए डीआईजी ने संबंधित सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए उन्होंने मिशन शक्ति अभियान, बहू-बेटी सम्मेलन और अन्य जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा साथ ही स्वच्छ छवि वाले सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक के अंत में डीआईजी ने संवेदनशील मामलों में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना उपलब्ध कराने तथा समयबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि पुलिस की संवेदनशीलता, सक्रियता और जनसहयोग से ही आम जनता में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है गोष्ठी में परिक्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं रेंज के सभी सीपीयू प्रभारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments