Sunday, July 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश24 घंटे में युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार: सोनहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

24 घंटे में युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार: सोनहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोनहा पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सोनहा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 12 जून को थाना सोनहा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी मामले में मु0अ0सं0 139/2026 के तहत धारा 87 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मामले के शीघ्र निस्तारण और युवती की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना सोनहा की टीम सक्रिय हो गई थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्यपाल चौधरी सहित पुलिसकर्मियों की एक टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं तथा स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर लगातार छानबीन की इसी क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पंचमोहनी क्षेत्र के पास से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया साथ ही मामले में वांछित आरोपी मैनुद्दीन उर्फ मोनू पुत्र निजामुद्दीन निवासी सिसवा बरूवार थाना सोनहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद युवती को आवश्यक चिकित्सीय एवं कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजा गया है वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

थाना सोनहा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कम समय में युवती को सुरक्षित बरामद कर परिवार को राहत पहुंचाई है वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments