Tuesday, September 29, 2026
Homeगुजरातबाल लकवा नाबूदी अभियान अंतर्गत 5.30 लाख बच्चों को पोलियो ड्रोप पीलाई

बाल लकवा नाबूदी अभियान अंतर्गत 5.30 लाख बच्चों को पोलियो ड्रोप पीलाई

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत मनपा द्वारा शहर में बाल लकवा नाबूदी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान अन्तर्गत टोटल 5,30,975 बच्चों को पोलियो ड्रोप पीलाई गई। पहले दिन के अंत में 77.59 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया गया। सूरत सिटी में वर्ष 1999 से पोलियो का एक भी केस नहीं आने से यह कार्य काफी अच्छी तरह हो रहा है।
सूरत मनपा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाल लकवा नाबूदी अभियान को सफल बनाने के लिए समग्र शहर के 9 जोन में 80 डिस्ट्रीब्युशन सेन्टर कार्यरत किया गया। पांच वर्ष या इससे कम आयु वाले बच्चों को रसी पीलाने के लिए आयोजन हुआ था। 3378 रसीकरण बूथ, मोबाईल, ट्रान्जीट और रिजर्व टीम समेत टोटल 3797 टीम मैदान में उतारी गई। यह समग्र कार्य के सुपरविजन के लिए 570 सुपरवाईजरो सक्रिय हुए थे। शहर के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के छात्रों मिलकर टोटल 7728 से अधिक स्टाफ छुट्टी के दिन भी सेवा देते है। अधिक में भारत में जनवरी-2011 में जबकि सूरत के शहर क्षेत्र में बाल लकवा का अंतिम पोजिटीव केस फरवरी-1999 में दर्ज हुआ। इसके बाद बीते वर्षों में आज दिन तक सूरत में पोलियो का एक भी पोजिटिव केस देखने नहीं मिला। इसके बावजुद संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सघन कार्य किया गया। पहले दिन रसीकरण बुथ पर कार्य करने के बाद अब आगामी 3 दिन विभिन्न स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर शेष सभी बच्चों को पोलियो की रसी पीलाई गई। सूरत एरपोर्ट, सूरत और उधना रेलवे स्टेशन, रेलवे प्लेटफार्म, एस.टी. डिपो, स्थानिक बस डिपो, नेचर पार्क व विभिन्न शोपिंग मोल और मेलों में खास बुथ व्यवस्था कराई गई। साथ ही मोबाईल और ट्रान्जीट टीम द्वारा शहर के प्रवेशद्वारों, रोजमदार मजदूरों की कामचलाउ वसाहतो, निर्माण (कन्स्ट्रक्शन) साईटो, फूटपाथ पर रहने वाले नागरिकों और सब्जीमंडी जैसे क्षेत्रों को शामिल किए गए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments