मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद बस्ती की दुबौलिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक वांछित युवक को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं महिला संबंधी मामलों में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार थाना दुबौलिया क्षेत्र के निवासी पीड़िता के दादा ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नातिन को गांव पायकपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसागर शर्मा शादी का झांसा देकर 9 मई 2026 को अपने साथ भगा ले गया है शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने प्रभाव में लिया और उसे घर से दूर ले गया।
तहरीर के आधार पर थाना दुबौलिया में मुकदमा अपराध संख्या 82/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 87 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए। पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
जांच और तलाश के दौरान सोमवार को पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्यारेलाल एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पण्डुलघाट पुलिया के पास से आरोपी विनोद कुमार को हिरासत में ले लिया गिरफ्तारी का समय सुबह लगभग 10:15 बजे बताया गया है। इसी दौरान पुलिस ने पीड़िता को भी बरामद कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामदगी के बाद पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय एवं कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजा गया है वहीं आरोपी से पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसागर शर्मा निवासी पायकपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई आगे भी की जाएगी।
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्यारेलाल, आरक्षी आकर्ष राठौर तथा महिला आरक्षी खुशबू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई है उन्होंने कहा कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

