Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआधी रात अमरोली सुमाली स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिला डॉक्टर महिला की...

आधी रात अमरोली सुमाली स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिला डॉक्टर महिला की बिगड़ी हालत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। जिले के सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्राम हसनापुर की रहने वाली इंद्रावती देवी पत्नी बजरंगी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आधी रात करीब 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोली सोमाली लेकर पहुंचे लेकिन आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों द्वारा उचित इलाज नहीं मिलने और गलत तरीके से उपचार किए जाने के कारण महिला की हालत और गंभीर हो गई।

स्थिति बिगड़ते देख परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ ले गए जहां इलाज मिलने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

घटना की जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोली सोमाली पहुंच गए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर अनुपस्थित रहते हैं जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि रात में गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिला तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाह कार्यप्रणाली की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में मुन्ना माइकल रमेश सुनील लाला मौर्य विश्राम मौर्य वीरेंद्र कुमार उमंग पांडेय और अनिल सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments