Tuesday, September 29, 2026
Homeदेशनशाखोरी के लिए सरकार जिम्मेदार : एस.आर.शेंडेमध्यप्रदेश में शराब बंदी लागू की...

नशाखोरी के लिए सरकार जिम्मेदार : एस.आर.शेंडेमध्यप्रदेश में शराब बंदी लागू की जावेंसौंसर

सिविल राइट्स प्रोटेक्शन सेल मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष एवं विभिन्न संगठनों से जुडे एस.आर.शेंडे ने बताया कि,भारत की धरती पर अनेक महापुरुषों,ऋषिमुनियों ने जन्म लिया है। जर्रे जर्रे में धर्म की पावन धारा बहती है। परंतु मात्र राजस्व की खातिर अदूरदर्शी निजाम ( सिस्टम ) ने पुरे भारत की गली – गली में मदिरालय खोलकर अमन परस्त अवाम को बर्बादी की कगार पर लाकर छोड दिया है। शराब,अफीम,गांजा,तम्बाकू,गुटका,ड्रग्स जैसे मादक पदार्थों की निर्मिति के साथ उसे बेंचने के अन्धाधुन्ध लाइसेंस देकर सभ्य लोगों का जीवन तहस नहस कर दिया है। कभी कभी पूरे देश में मादक पदार्थो की अवैध सप्लाई का नेटवर्क उजागर होता है। उन्होंने आगे बताया कि,नशाखोरों के हुड़दंग से बहुबेटियों का घरों से निकलना मुश्किल हुआ है। सड़क दुर्घटनाएं,हत्यायें,अकाल मृत्यु,अपराध,घर घर में विवाद आम बात हुई है। इसमें सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी पीस रहे है। खासकर युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। घर चलाने वाली महिला जानती है कि,उसे किन किन दुविधाओं का सामना करना पडता है।
उल्लेखनीय है कि,मादक पदार्थों के निर्माता,ठेकेदार,लाइसेंसी अक्सर सफेदपोश नुमाइंदों से जुडे रहने से उनका बाल बांका नहीं होता,लोग चिल्लाते रहते है। नियमानुसार शराब ,मादक पदार्थों की दुकानें स्कूल,मंदिर,सार्वजनिक स्थल,सडकों के किनारे वर्जित है। ग्राम पंचायत की अनुमति जरूरी है, पर उसे कोई नहीं मानता। लगभग पूरे सिस्टम पर सफेदपोश,नुमाइंदों का कब्जा है । अधिकारी तमाशा देखते है। आम जनता कर्ज,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, टैक्स ,कुव्यवस्था से बेजार है। मध्यप्रदेश के साथ पूरे भारत में शराबबंदी लगानी चाहिए और आम जनता ने पुरजोर मांग करनी चाहिए। नशे के आदि लोगों,युवाओं ने खुद व परिवार की सलामती के लिए नशा करना छोड देना चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments