Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर पंचायत भानपुर का सीआरओ ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व निर्माण...

नगर पंचायत भानपुर का सीआरओ ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

मूकनायक/ दुर्गेन्द्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

भानपुर, बस्ती। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एवं अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) कीर्ति प्रकाश भारती ने मंगलवार को नगर पंचायत भानपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ उप जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा राजेश यादव भी मौजूद रहे निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा कर्मचारियों से उनके दायित्वों और कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का अवलोकन किया तथा आईजीआरएस एवं जन शिकायतों से संबंधित पंजिकाओं की जांच की उन्होंने शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई अधिकारियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर बल दिया।

नगर पंचायत परिसर के बाहर स्थित बैडवा समय माता मंदिर मार्ग पर विशेष रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए अपर जिलाधिकारी ने आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीरता बरतने को कहा उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुचारू रखने तथा नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए ताकि बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न न हों।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कर्मचारी अविनाश कुमार, वीरेंद्र, नीतीश श्रीवास्तव, रवि सिंह, मुकेश, अनिल तथा दीपक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे अधिकारियों ने कर्मचारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की नसीहत दी।

इसके उपरांत प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया उन्होंने अटल नगर सिसवा बुजुर्ग में इंद्रसेन मिश्रा के घर से प्राथमिक विद्यालय तक बन रही सीसी रोड तथा वशिष्ठ नगर उकड़ा यादव डीह में निर्मित सीसी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई तथा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने तहसील भानपुर का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इस दौरान उप जिलाधिकारी भानपुर सत्येंद्र सिंह एवं तहसीलदार पंकज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments