अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंचशील बुद्ध विहार में होगा योग अभ्यास कार्यक्रम
बिलासपुर छत्तीसगढ़
टिकरापारा,
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर
इस अवसर पर “जीवनम”जीवन आरोग्य केन्द्र के संचालक एवं स्वस्थ पराकृतिक जीवन शैली सलाहकार भरत दिगंबर पाटिल
ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है। आज योग की महत्ता को संपूर्ण विश्व ने स्वीकार किया है और यह मानव कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून प्रातः 7:30 बजे पंचशील बुद्ध विहार, टैगोर चौक में विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में विहार के अनुयायियों एवं सदस्यों द्वारा योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता तथा योग के महत्व पर चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर भारत दिगंबर पाटिल ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
विहार के अनुयायियों ने इस पावन अवसर पर विहार के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के आम नागरिकों को भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया है। आयोजकों का कहना है कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण जीवनशैली है, जिसे अपनाकर व्यक्ति तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन व्यतीत कर सकता है।



