Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedजिले में 24 जून तक केवल 22 मिमी औसत वर्षा दर्ज, सामान्य...

जिले में 24 जून तक केवल 22 मिमी औसत वर्षा दर्ज, सामान्य से काफी कम बारिश

मूकनायक समाचार | सत्यशील गोंडाने | बालाघाट

बालाघाट। जिले में चालू वर्षा सत्र के दौरान 1 जून से 24 जून 2026 तक केवल 22 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 43 मिलीमीटर वर्षा की तुलना में काफी कम है। जिले की औसत सामान्य वार्षिक वर्षा 1447 मिलीमीटर निर्धारित है। मौसम के सामान्य मानकों के अनुसार 24 जून तक जिले में लगभग 170 मिलीमीटर तथा पूरे जून माह में 212 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी।

कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन 6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान बालाघाट तहसील में 1 मिमी, वारासिवनी में 7 मिमी, बैहर में 14 मिमी, लांजी में 0 मिमी, कटंगी में 0 मिमी, किरनापुर में 2 मिमी, खैरलांजी में 0 मिमी, लालबर्रा में 20 मिमी, बिरसा में 5 मिमी, परसवाड़ा में 12 मिमी तथा तिरोड़ी में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

चालू वर्ष में 1 जून से 24 जून तक सर्वाधिक 41-41 मिलीमीटर वर्षा बालाघाट एवं वारासिवनी तहसीलों में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम 3 मिलीमीटर वर्षा खैरलांजी तहसील में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बैहर में 37 मिमी, लांजी में 12 मिमी, कटंगी में 11 मिमी, किरनापुर में 6 मिमी, लालबर्रा में 31 मिमी, बिरसा में 8 मिमी, परसवाड़ा में 30 मिमी तथा तिरोड़ी में 21 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

वर्ष 2025 की इसी अवधि में जिले में वर्षा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही थी। उस समय बालाघाट में 63 मिमी, वारासिवनी में 47 मिमी, बैहर में 79 मिमी, लांजी में 29 मिमी, कटंगी में 8 मिमी, किरनापुर में 49 मिमी, खैरलांजी में 12 मिमी, लालबर्रा में 27 मिमी, बिरसा में 115 मिमी, परसवाड़ा में 36 मिमी तथा तिरोड़ी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

जिले में जून माह के अंतिम सप्ताह तक सामान्य से कम वर्षा होने के कारण किसानों की निगाहें अब आगामी दिनों में होने वाली बारिश पर टिकी हुई हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments