Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानअजाक प्रतिभा सम्मान समारोह और वार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न

अजाक प्रतिभा सम्मान समारोह और वार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न

मूकनायक/राजस्थान/बूंदी
संगीता लाखेरी शहर रिपोर्टर

बूंदी 31मई रविवार डॉक्टर अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन महावीर मैरिज गार्डन देवपुरा बूंदी में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अम्बे. मेमो. वेल. सोसायटी राजस्थान एवं रिटायर्ड आई जी सत्यवीर सिंह, सहायक कलक्टर बनवारी लाल बैरवा, शिक्षाविद डाॅ. एम एल बड़ोदिया अजाक प्रदेश महासचिव पुरण मल बेरी,अधीक्षण अभियंता महेंद्र कुमार वर्मा, आरपीएस राजेन्द्र सिंह रहे, प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले की अनुसूचित समाज की कुल 129 प्रतिभाओं को जिन्होंने रिसर्च, आईआईटी, नीट, आर पी एस सी, गेट मे विशेष उपलब्धियां प्राप्त की हो,10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए , खेलकूद में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विशेष उपलब्धियां हासिल की हो को सम्मानित किया गया ।इस कुशल कर्म की शुरुआत तथागत महात्मा बुद्ध एवं संविधान निर्माता डाॅ बी आर अम्बेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, बूंदी जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल धवन द्वारा शाब्दिक स्वागत उद्बोधन के साथ ही एसोसिएशन की मजबूती पर बल दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्यवीर सिंह ने कहा की बाबासाहेब ने हमे एक सूत्र अनुसूचित समाज मे पिरोया था उसी भावना के अनुरूप हमे आज संगठित रहने की आवश्यकता है! विशिष्ट अतिथि बनवारी लाल बैरवा ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपना लक्ष्य तय करना होगा और लक्ष्य प्राप्ति तक उसी दिशा मे अनवरत प्रयास करने होंगे, विशिष्ट अतिथि डाॅ. एम एल बडोदिया ने छात्र-छात्राओं के साथ इंटरेक्शन करते हुए विशेष अंदाज में मोटिवेट किया, अजाक प्रदेश महासचिव पूरणमल बेरी, अधीक्षण अभियंता महेंद्र कुमार वर्मा एवं आईपीएस राजेंद्र सिंह के उद्बोधन से भी प्रतिभाओं को लाभान्वित होने का अवसर मिला इस दौरान महासचिव किशन लाल वर्मा द्वारा अजाक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम बोयत एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत खींची के संचालन ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ दी! कोषाध्यक्ष मुकुट बिहारी द्वारा वार्षिक आय व्यय की प्रतियां तैयार कर वितरित करवाई गई, कार्यक्रम के अंत में हरिमोहन वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजाक द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।विदाई की रस्म महिलाओं द्वारा अतिथियों को बाबासाहेब की तस्वीर भेंट कर अदा की गई, कार्यक्रम मे वरिष्ठ साथी रमेश चंद्र टेपन, कन्हैयालाल मेघवाल, मोहनलाल चंदोलिया,रामगोपाल वर्मा,शिवराज खींची, महादेव मेघवाल,सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं सचिव सुरेश कुमार वर्मा, सत्यनारायण भाटी, मोहनलाल बेरवा हिमांशु खरेड़िया,अमर सिंह बैरवा, महेंद्र कुमार बैरवा, योगेंद्र मेघवाल, फोरू लाल बेरवा, योगेश महावर,गोपाल लाल वर्मा सभी सम्मानित सदस्य गोपाल लाल खरेड़िया, सुखदेव बैरवा,लोकेश राठौड़, डाॅ. मोहन लाल वर्मा देवी लाल मेघवाल, हर्जी लाल बैरवा,राम लाल मेघवाल, राधेश्याम वर्मा,कृष्ण मुरारी बैरवा सोनू कुमार मेघवाल, प्रेम देवी, जयइंदिरा तसीवाल, रितु मल्होत्रा,ललिता नावर, मन भर देवी संजू बैरवा दिव्या वर्मा, सीमा ,धनराज सामरिया, मुकेश कुमार वर्मा, रामदयाल वर्मा, रामकरण राही,किशन गोपाल मनदावत, गणेश मेहरा दिनेश तिलकर,सुरेस कु वर्मा, सोभाग वर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सामूहिक भोजन का आयोजन रखा गया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments