मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ सतना
बद्री विशाल प्रजापति की रिपोर्ट
सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैना ग्राम में एक गरीब दलित परिवार का मकान कथित रूप से दबंगों द्वारा जेसीबी मशीन से गिराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार, शिवकुमारी चौधरी एवं श्रीराम चौधरी पिता नारायण चौधरी निवासी ग्राम नैना, थाना कोठी, जिला सतना का कहना है कि उनका परिवार पिछले लगभग 120 वर्षों से आराजी नंबर 227 की आबादी भूमि पर निवास करता आ रहा है। आरोप है कि गांव के ही प्रभावशाली व्यक्ति कृष्णेंद्र सिंह एवं शिवेंद्र सिंह पिता नन्हें सिंह ने दबंगई दिखाते हुए उनके मकान को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस कार्रवाई से उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंची है। घटना के बाद उन्होंने कोठी थाना, हरिजन थाना सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई।पीड़िता शिवकुमारी चौधरी का कहना है कि वह न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
सतना में दलित महिला का आशियाना ढहाने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रही पीड़िता
सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैना ग्राम में एक गरीब दलित परिवार का मकान कथित रूप से दबंगों द्वारा जेसीबी मशीन से गिराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, शिवकुमारी चौधरी एवं श्रीराम चौधरी पिता नारायण चौधरी निवासी ग्राम नैना, थाना कोठी, जिला सतना का कहना है कि उनका परिवार पिछले लगभग 120 वर्षों से आराजी नंबर 227 की आबादी भूमि पर निवास करता आ रहा है। आरोप है कि गांव के ही प्रभावशाली व्यक्ति कृष्णेंद्र सिंह एवं शिवेंद्र सिंह पिता नन्हें सिंह ने दबंगई दिखाते हुए उनके मकान को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस कार्रवाई से उन्हें भारी आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंची है। घटना के बाद उन्होंने कोठी थाना, हरिजन थाना सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़िता शिवकुमारी चौधरी का कहना है कि वह न्याय के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

