Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानव्यापारी की हत्या, राजपुरोहित महासभा की चेतावनी, 24 मई को धरना प्रदर्शन

व्यापारी की हत्या, राजपुरोहित महासभा की चेतावनी, 24 मई को धरना प्रदर्शन

मूकनायक/ जिला ब्यूरो चीफ मदन लाल
पाली/फालना राजस्थान

व्यापारी की हत्या के मामले में कलेक्टर-एसपी को दिया ज्ञापन कार्रवाई की मांग की राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा की फालना-खुडाला के व्यापारी इंद्रजीत सिंह राजपुरोहित हत्याकांड के मामले में आज समाज के लोग एसपी से मिले। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा ने कलेक्टर डाॅ. रविंद्र गोस्वामी और एसपी मोनिका सेन को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मामले में त्वरित जांच कर आरोपियों को गिरफतार किया जाए नहीं तो राजपुरोहित समाज 24 मई को धरना प्रदर्शन करेगा इस मामले में महासभा अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने राजपुरोहित महासभा की सात सदस्यीय कमेटी का गठन कर महासभा के प्रदेश महामंत्री शेतान सिंह वकराणा, जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह नाडोल, रतन सिंह बारवा, टिकायत, जय सिंह रानी गांव, प्रकाश सिंह पावा, नन्दू सिंह बारवा, जय सिंह सोकड़ा की समिति बनाई है उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में महासभा का संपूर्ण संगठन पीड़ित परिवार के साथ और उनके संघर्ष में जिलेभर से भारी संख्या में महासभा पदाधिकारी भाग लेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments