मूकनायक/जिला ब्यूरो चीफ मदन लाल सारंगवास पाली/ राजस्थान
घर में सोते हुए पिता पुत्र को उठा ले गई ATS पाली में बुधवार सुबह ATS(एंटी-टेररिज्म स्क्वाड) जोधपुर टीम ने कारवाई करते हुए एक पिता-पुत्र को उनके घर से हिरासत में लेकर कोतावली थाने में पुछताछ के लिए ले गई प्रारंभिक जांच में सामनें आया है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अपने मोबाइल से विदेशी नंबर पर कई बार बात चीत कर चुका था इसी इनपुट के आधार पर ATS ने कारवाई की सुबह 7 बजे घर पहुंची ATS टीम ERT कंमाडों भी थे साथ जानकारी के अनुसार ATS सुबह करीब 7 बजे पाली के रामदेव रोड़ क्षेत्र में पहुंची यहां एक मकान में सो रहे छात्र और उसके पिता को हिरासत में लिया गया दोनों अलग-अलग पूछताछ की जा रही है कार्यवाई के दौरान ERT(इमरजेंसी रिस्पाॅस टीम) कंमाडों भी टीम के साथ मौजूद रहे सिम पिता के नाम विदेशी काॅलिंग का मामला सामने आया जांच में सामने आया है कि जिस मोबाइल नंबर से विदेशी काॅलिंग का मामला सामने आया है। ATS पता लगाने में जुटी है संम्बंधित विदेशी नंबर किश देश का है और लगातार बातचीत का क्या कारण रहा ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ाव की आशंका प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि छात्र ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने का आदी है आशंका जताई जा रही है कि गेमिंग के दौरान ही उसकी किसी विदेशी व्यक्ति से पहचान हुई फिलहाल ATS पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

