Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानबालाजी प्लाजा सांचौर में मुक पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे

बालाजी प्लाजा सांचौर में मुक पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडे

मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल परमार
सांचौर – भीषण गर्मी के चलते इंसानों के साथ-साथ मुक पक्षियों को भी पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में पक्षियों की प्यास बुझाने एवं जीव सेवा का संदेश देने के उद्देश्य से रामदेव टेलीकॉम (बालाजी प्लाजा) सांचौर में परिंडे लगाए गए। इस पुनीत कार्य में बेचराराम पातलिया प्रतापपुरा एवं छतराराम धोरावत बावरला ने सहयोग करते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की।
गर्मी के मौसम में तापमान लगातार बढ़ने से पक्षियों के लिए पानी ढूंढना कठिन हो जाता है। ऐसे में समाज के जागरूक लोगों द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के प्रयास मानवता और जीव दया की मिसाल बन रहे हैं। परिंडे लगाने के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर नियमित रूप से पानी भरना चाहिए, ताकि मुक पक्षियों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि पक्षियों की सेवा करना भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। छोटे-छोटे प्रयासों से हम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीव-जंतुओं की रक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। गर्मी के दिनों में यदि हर व्यक्ति अपने आसपास एक परिंडा भी लगाए तो हजारों पक्षियों को जीवनदान मिल सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था अवश्य करें और जीव सेवा के इस अभियान से जुड़कर पुण्य कार्य में भागीदार बनें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments