Thursday, June 11, 2026
Homeकरौलीग्राम पंचायत कांचरौली में रात्रि चौपाल

ग्राम पंचायत कांचरौली में रात्रि चौपाल

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली। आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए उपजिला कलक्टर हेमराज गुर्जर की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति श्रीमहावीरजी की ग्राम पंचायत कांचरौली में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान उपजिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान एनएफएसए में नाम जुड़वाने, पत्थर गढ़ी करवाने, विद्युत समस्या का निस्तारण करवाने, अतिक्रमण हटवाने, पेयजल व्यवस्था करवाने, साफ सफाई करवाने सहित पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रकरण प्राप्त हुए ।
जिन पर उपजिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही करने एवं आमजन को लाभान्वित करवाने के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने रात्रि चौपाल एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लम्बित प्रकरणों का 15 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे।
रात्रि चौपाल के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीना, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ.गंगासहाय मीना, जिला रसद अधिकारी हितेश मीणा, समाज कल्याण अधिकारी श्रवण मीणा सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवादी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments