Thursday, June 11, 2026
Homeकरौलीहिंडौन में जाटव समाज सुधार समिति के युवा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला,...

हिंडौन में जाटव समाज सुधार समिति के युवा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक/दीपक जाटव

हिंडौन सिटी/करौली/ राजस्थान

29 अप्रैल 2026: जाटव समाज सुधार समिति करौली-सवाई माधोपुर-दौसा के युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अज्ञात हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित को सुरक्षा देने की मांग की गई।

समिति के प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने बताया कि 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:45 बजे हरिओम ठेकेदार पुत्र भगवान सिंह जाटव, निवासी जाटव बस्ती, हिंडौन सिटी पर हिंडौन रोड पर खटाना पेट्रोल पंप और गाजीपुर टोल प्लाजा के बीच फायरिंग की गई। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई। गनीमत रही कि हरिओम ठेकेदार बाल-बाल बच गए।

इस घटना को लेकर थाना महुवा में 21 अप्रैल को एफआईआर संख्या 179/2026 दर्ज कराई गई है। प्रकरण में बीएनएस 2023 की धारा 109(1), 3(5) और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। एफआईआर में कोई आरोपी नामजद नहीं है।

ज्ञापन में कहा गया कि हरिओम ठेकेदार समाज के सक्रिय युवा पदाधिकारी हैं। इस हमले से पूरे जाटव समाज में भय और रोष है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन को मजबूर होगा।

ज्ञापन में रखी गईं प्रमुख मांगें:

  1. अज्ञात आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
  2. प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।
  3. हरिओम ठेकेदार व उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए।
  4. क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
  5. आत्मसुरक्षा के लिए हरिओम ठेकेदार को लाइसेंसी हथियार दिया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत, युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार, महिला अध्यक्ष एवं करौली-धौलपुर लोकसभा प्रत्याशी इंदु जाटव, दीपक जाटव, इंद्राज जाटव, हरद्वारी जाटव, नेमीचंद तेसगांव सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। समिति ने प्रशासन से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments