Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानसिरोही स्काउट मुख्यालय में गूंजा सेवा का संदेश, राज्य पुरस्कार व गोल्डन...

सिरोही स्काउट मुख्यालय में गूंजा सेवा का संदेश, राज्य पुरस्कार व गोल्डन ऐरो कब बुलबुल अवार्ड समारोह आयोजित।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/ सिरोही/राजस्थान।

सिरोही: राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं गोल्डन ऐरो कब बुलबुल अवार्ड समारोह भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही में सोमवार को आयोजित किया गया इस समारोह के मुख्यातिथि निरंजन आर्य स्टेट चीफ़ कमिश्नर स्काउट गाइड जयपुर एवं पूर्व मुख्य सचिव थे और अध्यक्षता आर पी सिंह पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने की मुख्य अतिथि निरंजन आर्य ने उपस्थित कब बुलबुल स्काउट गाइड रोवर रेंजर और स्काउटर गाइडर एवं सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि सिरोही ज़िले में पर्यावरण के प्रति अछी जागरूकता है फिर भी विद्यालयों में स्काउट गाइड व रोवर रेंजर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाऐ उन्होंने कहा कि आज जिन स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने राज्य पुरस्कार एवं गोल्डन ऐरो पुरस्कार प्राप्त किए हैं वे राष्ट्रपति अवार्ड के लिए आवेदन करें और ज़िले से अधिक से अधिक स्काउट गाइड रोवर रेंजर राष्ट्रपति प्रमाण पत्र के लिए तैयारी करें उन्होने स्काउट मुख्यालय पर हुए विकास कार्य के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उपस्थित स्काउट गाइड रोवर रेंजर से रूबरू होकर उनके भविष्य में आगे क्या बनना है उसके बारें में भी जानकारी प्राप्त की अध्यक्षता करते हुए आर पी सिंह ने कहा कि मैं स्काउट गाइड मैं तो नहीं रहा लेकिन आज स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही में जो हरियाली और यहाँ की व्यवस्थाओं को देखकर स्काउट गाइड के कार्यों की प्रशंसा की प्रारंभ में मुख्य गेट पर अतिथियों का बधावा तिलक गार्ड ऑफ़ ऑनर से स्वागत किया गया है स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा अतिथियों को संगठन का स्कार्फ साफ़ा सिरोही की सुप्रसिद्ध ढाल तलवार और तलवार भेंट कर स्वागत किया अतिथियों ने राज्य पुरस्कार और गोल्ड ऐरो अवार्ड प्रमाणपत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर स्काउट गाइड रोवर रेंजर को सम्मानित किया प्रारंभ सीओ स्काउट एम आर वर्मा ने ज़िले में आयोजित गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया और जिला मुख्यालय पर हुए विकास कार्यों की जानकारी दी मुख्य अतिथि निरंजन आर्य ने जिला मुख्यालय के कार्यालय और जिला मुख्यालय पर हुये विकास कार्यों का अवलोकन भी किया अतिथियों का आभार गणपतसिंह देवडा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया इस अवसर पर गाइड्स और रेंजर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए इस अवसर पर स्थानीय संघ रेवदर के सचिव बाबूलाल सैनी स्वरूपगज से प्रताप राम प्रजापत देवेंद्र कुमार गर्ग पूर्व सचिव स्थानीय संघ सिरोही भीक सिंह भाटी योगाचार्य गोपाल सिंह राव जितेंद्र कुमार खुशवंत वार्टी विक्रम कुमार मेघवाल दृष्टि पाण्डेय लीला कुमारी सोनिया कुमारी एवं कई स्काउट गाइड तो रेंजर उपस्थित थे राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड रोवर रेंजर में राजकीय महाविद्यालय शिवगंज राजकीय महाविद्यालय सिरोही राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही राजकीय महाविद्यालय आबूरोड स्थानीय संग पिण्डवाड़ा आबूरोड सिरोही रेवदर के स्काउट गाइड व रोवर रेंजर व कब बुलबुल को सम्मानित किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments