मूकनायक/गोपाल मेघवंशी
भीलवाड़ा/राजस्थान
रायपुर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल 2026, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रक्तदान जागरूकता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सुबह 8 बजे से हस्तीमल पावन धाम, रायपुर में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार, रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से भाग लेने की अपील की गई है।
आयोजकों ने बताया कि “आपका 15 मिनट किसी को पूरा जीवन दे सकता है”, इसी संदेश के साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी और रक्तदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कार्यक्रम का आयोजन विजन इंडिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा है।

