मूकनायक/ ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी
करौली/राजस्थान
जिला जाटव समाज सुधार समिति के प्रधान कार्यालय जाटव छात्रावास हिंडौन में अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार की अध्यक्षता में मीटिंग हुई जिसमें बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर करौली, सवाई माधोपुर, दौसा तीनों जिलों के प्रमुख लोग मौजूद रहे जिनमें अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह की चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रूप से जाटव छात्रावास जीर्णोद्धार की चर्चा हुई समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर विशेष चर्चा जिसमें मृत्य भोज , शादी विवाह में कपड़ों, हुआ सट्टा पूर्णतः बंद, गोद भराई में 11 व्यक्ति ही जाए , लिलहारी में केवल 5 आदमी ही जाए, सार्वजनिक कार्यक्रमों के जाने आने वाले लोगों पर शराब जैसी नशीली वस्तुओं पर पूर्णतः पाबंदी हो इस मौके पर नवनियुक्त महामंत्री शिवचरण जाटव कोषाध्यक्ष रामेश्वर यादव, युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत महिला उपाध्यक्ष मनोज कुमारी प्रधानाचार्य आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस मौके पर 13 तहसीलों के तहसील अध्यक्ष मौजूद रहे और 10 मई 2026 को बारोलिया पेट्रोल पंप के समाने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर समिति के अमरसिंह बाबा, विधि सलाहकार रघुवीर सिंह जाटव, महेश प्रवक्ता छुट्टन लाल , दरबसिंह ठेकेदार, उदयभान ठेकेदार, योगेश पनवार, उपाध्यक्ष राम गिलास, रमेश चंद , बबलू चौरसिया, नीरज सुरौठ, मुंशीलाल बारोलिया, कमल ठेकेदार, दयाराम ठेकेदार, चंद्रभान ठेकेदार, राजेश जाटव सुरौठ तहसील अध्यक्ष प्रसादी लाल महावीर तहसील अध्यक्ष धर्मसिंह गांवड़ी मीणा, इस मौके पर मंच संचालन नेमीचंद तेसगाव ने किया ।

