Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानभारतीय विद्यार्थी मोर्चा का राज्य स्तरीय दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक...

भारतीय विद्यार्थी मोर्चा का राज्य स्तरीय दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।

मूकनायक न्यूज/सिरोही/राजस्थान

सिरोही: भारतीय विद्यार्थी मोर्चा राजस्थान इकाई द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18-19 अप्रैल 2026 को माली समाज सेवा संस्थान, मानपुर, आबूरोड, जिला सिरोही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप में एडवोकेट सुल्तान सिंह देवड़ा डाक उपस्थित रहे। मुख्य प्रशिक्षक सिद्धांत मौर्य (राष्ट्रीय प्रभारी, BVM to RMBBS, नई दिल्ली) ने प्रशिक्षण सत्र संचालित किए।प्रमुख उपस्थिति: रविंद्र माली (प्रदेश प्रभारी, बामसेफ राजस्थान)मा. सुरेश कुमार नोगिया (प्रदेश प्रभारी, BVM to RMBBS राजस्थान)मंच संचालन का दायित्व राधेश्याम ऐरवाल (राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय बेरोजगार मोर्चा, नई दिल्ली) ने संभाला।मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह परमार (क्षत्रिय मूलनिवासी महासंघ) ने कार्यक्रम को संबोधित किया।भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी ओमप्रकाश बराडा और राधेश्याम बौद्ध ने निभाई।विशिष्ट उपस्थिति:दिनेश भूरिया (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र संघ राजस्थान)महेंद्र बौद्ध (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय युवा मोर्चा राजस्थान)संजय मूलनिवासी (प्रदेश महासचिव मीडिया, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा राजस्थान)विजेंद्र भीमप्रेमी (प्रदेश सदस्य, भारतीय युवा मोर्चा राजस्थान) रतिलाल रूपालिया (सीनियर कार्यकर्ता, बामसेफ पालनपुर, गुजरात) रमेशचंद्र बैरवा, माधुराम, मंशाराम, निंजाराम, डॉ सीपी मकवाना,मदन लाल चौहान, प्रताप राम माधव जोबा, कलावती नोगिया, ममता किरोड़ीवल, दिव्या भारती, दीपिका,मंगलीआयु. सोमकांत (भारत मुक्ति मोर्चा महिला संघ, झुंझुनूं)इसके अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, बेरोजगार तथा समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे और समता, स्वतंत्रता, बंधुता, न्याय एवं प्रेम पर आधारित समतामूलक समाज तथा राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना समय, श्रम, हुनर, बुद्धि और संसाधन समर्पित करेंगे।यह प्रशिक्षण शिविर बहुजन छात्र-युवा शक्ति को संगठित करने और सामाजिक न्याय की दिशा में जागरूकता फैलाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments