Friday, April 17, 2026
Homeराजस्थानबाबा साहब की जयंती के अवसर पर सुमेरगंजमंडी में बाइक रैली निकाली

बाबा साहब की जयंती के अवसर पर सुमेरगंजमंडी में बाइक रैली निकाली

मूकनायक/राजस्थान/ बूंदी
संवाददाता शैतान सिंह बैरवा

सुमेरगंजमंडी बैरवा विकास समिति के बैनर तले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब को माला पहनाकर की गई।

जुलूस कृषि उपज मंडी समिति से मोटरसाइकिल, पैदल और चारपहिया वाहनों के साथ शुरू होकर प्रताप सर्किल होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचा। मुस्लिम समाज ने पानी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेनकराम मीणा, कांग्रेस इकाई अध्यक्ष गुलाम रसूल, दीक्षा राठौड़

और पीयूष राठौड़ ने भी पुष्प वर्षा की। अभिषेक मीणा ने शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया, उनके साथ आरिफ, तारा कुरैशी और गुड्डु शर्मा शामिल रहे। बैरवा विकास समिति के ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर अखंड, अध्यक्ष शैतानसिंह, उपाध्यक्ष मनोज अखंड, कोषाध्यक्ष राकेश, सचिन, दलित एकेडमी प्रदेश अध्यक्ष सीताराम बैरवा, भीमा बैरवा, छीतरलाल, गेंद बिहार, सरपंच शंकरलाल बैरवा, नवलपुर सरपंच मुकेश बैरवा गोलू ,अरुण, और इंद्रगढ़ चेयरमैन शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments