मूकनायक न्यूज/सिरोही/राजस्थान।
सिरोही। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में नई ऊर्जा फूंकने के उद्देश्य से संगठन द्वारा की गई नियुक्तियों के क्रम में, सिरोही के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अम्बालाल जी का अंदौर गांव पहुंचने पर युवाओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।गांव में आयोजित विशेष सम्मान समारोह के दौरान, स्थानीय युवाओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अम्बालाल जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष जताया और उनके नेतृत्व में पार्टी को जिले में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भरोसा जताया।कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए अम्बालाल जी ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान सरदार खान, रमेश हिरागर, हिम्मत मेघवाल, शौकत खान, उस्मान खान सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने एकजुट होकर आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने और संगठन के कार्यों को सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

