Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedप्यासे कंठों को तर करने ग्राम सोनपुरी में शीतल प्याऊ का शुभारंभ

प्यासे कंठों को तर करने ग्राम सोनपुरी में शीतल प्याऊ का शुभारंभ

मूक नायक/ सत्यशील गोंडाने
बालाघाट

बैहर/बालाघाट। विकासखंड बैहर के ग्राम सोनपुरी (उकवा) में भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शीतल प्याऊ (जल मंदिर) का शुभारंभ किया गया। यह पहल मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक समन्वयक महेश पटले एवं सर्व धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष जेम्स बारिक द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व बताते हुए पानी के समुचित उपयोग और संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सोनपुरी द्वारा समिति का बोर्ड भी स्थापित किया गया।

कार्यक्रम में संतोष सोनी (उपाध्यक्ष), नितिन कुमार (पत्रकार), संजना बर्वे, नवांकुर संस्था एवं आर्य समाज कल्याण समिति बैहर के प्रमुख राजीव गोपाल सिंह परते, परामर्शदाता सुरेश यादव, भाजपा महामंत्री उकवा तपेश घुले, प्रस्फुटन समिति प्रमुख ज्योति वरकड़े, सचिव संदीप गजभिये सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा पीएम श्री शासकीय बालक माध्यमिक स्कूल सोनपुरी के शिक्षकगण—ज्योति टेम्भरे, पूनम बिसेन, पीटीआई अंकित, संगीत शिक्षक अजिते, प्राथमिक शिक्षक लोकचंद तेकाम एवं सचिव सुखचरण खंडाते सहित समिति के सदस्य शिखा उमरे, सरिता मात्रे, रेनू उमरे, ममता कटरे, साधना मर्सकोले और चमन वरकड़े की सक्रिय सहभागिता रही।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के प्रयास न केवल लोगों को गर्मी में राहत पहुंचाते हैं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments