Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedभव्यता और उत्साह के साथ मनाई जाएगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं...

भव्यता और उत्साह के साथ मनाई जाएगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती

मूकनायक/ सत्यशील गोंडाने
बालाघाट

रामपायली (बालाघाट)। वार्ड क्रमांक 06 स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार, आंबेडकर चौक में भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती इस वर्ष भी भव्यता, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। आंबेडकर जयंती समारोह एवं सम्राट अशोक बुद्ध विहार समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता अपेक्षित है।

आयोजन के प्रथम दिवस 13 अप्रैल 2026, सोमवार को शाम 6 बजे पूजा-वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात शाम 7 बजे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनमें गीत, नृत्य एवं भाषण के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि 9 बजे “एक शाम बाबा साहेब के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसिद्ध गायिका शीला सुमन द्वारा भीम गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। कार्यक्रम के अंत में रात्रि 12 बजे केक सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

द्वितीय दिवस 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को प्रातः 7:30 बजे पूजा-वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके पश्चात सुबह 8 बजे भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें युवा एवं समाजजन बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। रैली के उपरांत सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।

शाम 5:30 बजे कैंडल रैली आयोजित की जाएगी, जो सामाजिक एकता एवं जागरूकता का संदेश देगी। रात्रि 8 बजे मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा संबोधन दिया जाएगा तथा समापन अवसर पर रात्रि 9 बजे सामूहिक भोजन (भोजन दान) का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments